फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट ने सलमान खान मामले पर किया बड़ा खुलासा, क्या पलट जाएगा पूरा केस

Sat, 07 Apr 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman and Azaz Khan
सलमान खान जेल में रहेंगे या फिर उन्हें बेल मिलेगी इस बात का फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा। इस बीच सलमान को लगातार बॉलीवुड और फैंस की तरफ से सपोर्ट मिल रहा है। वहीं अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान ने केस से संबंधित बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Azaz Khan
सलमान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा मिली है जिससे फैंस बेहद निराश है। इस मामले पर बिग बॉस सीजन 8 के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान ने सलमान के केस से जुड़ी ऐसी बात बताई जिससे आप हैरान रह जाएंगे। एजाज खान ने यह बात सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो के दौरान कही।
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
एजाज ने कहा- 'उस रात होटल में सलमान खान सो रहे थे। शिकार पर सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे गए थे। जब विश्नोई समाज के लोगों ने देखा कि किसी ने गोली चलाई तो यह सब वापस होटल आ गए। इसके बाद सलमान नीचे गए और इन्होंने सारा इल्जाम अपने ऊपर ले लिया।'

4 of 5
salman khan
एजाज खाने आगे कहा - 'इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने किया है ये। सलमान खान को सिर्फ टारगेट किया जा रहा है जबकि अन्य सेलिब्रिटीज को छोड़ दिया गया है। एजाज ने सवाल करते हुए कहा कि क्या अकेले ही शिकार कर रहे थे उनके साथ लोग नहीं थे क्या? लाइट भी उन्होंने पकड़ी और गोली भी उन्होंने चलाई, गाड़ी भी चलाई ये सब कैसे हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Simi Garewal
न केवल एजाज बल्कि सिमी ग्रेवाल ने भी सलमान खान का सपोर्ट किया है। सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया - 'एक बात तो मुझे पता है कि सलमान किसी भी जानवर को नहीं मार सकते। वह जानवर से बहुत प्यार करते हैं। इस पूरे मामले में गुनहगार कोई और है। वह किसी और को बचा रहे हैं जिसका बहुत बड़ा नुकसान उन्हें भुगतना पड़ेगा।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें