मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी दुबई गई थीं। यह शादी 20 फरवरी को थी लेकिन श्रीदेवी ने वहां पर कुछ दिन रुकने का फैसला किया। उसके बाद जो खबर आईं उसने सभी को हिला कर रख दिया। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम दुबई से मुंबई आ जाएगा। इस बीच श्रीदेवी के देवर और फेमस एक्टर संजय कपूर ने उनके निधन पर जो खुलासा किया है वो बेहद चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
2 of 4
sridevi
खलीज टाइम्स से बात करते हुए संजय कपूर ने श्रीदेवी के निधन पर जो बात बताई वो बेशक हैरान करने वाली है। संजय कपूर ने बताया - 'जब श्रीदेवी की मौत हुई तब वह होटल के कमरे में थीं। हम सब सकते में हैं। उन्हें दिल से संबंधित कोई भी बीमारी नहीं थी।'
विज्ञापन
3 of 4
sridevi
श्रीदेवी के निधन के बारे में कई तरह की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जब एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट हुआ था उस समय वह होटल के कमरे में अकेली थीं। उनके साथ न तो बोनी कपूर थे और न ही उनकी बेटियां।
फिलहाल श्रीदेवी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दुबई में चल रही है और शाम तक उनका पार्थिर शरीर मुंबई आ जाएगा। श्रीदेवी के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है तो वहीं उनके मुंबई में स्थित घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।