फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली ने लिया बड़ा फैसला, रिलीज से पहले 'पद्मावती' का करवाया करोड़ों का बीमा

Sat, 04 Nov 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
padmavati
फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में आए दिन हो रही दिक्कतों से तंग आकर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने फिल्म का बीमा करवा लिया है। बता दें कि चित्तौड़गढ़ में फिल्म को लेकर बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है... 
विज्ञापन

2 of 5
PADMAVATI_SANJAY_LEELA
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' अब पूरी तरह से संकट के घेरे में आ चुकी है। फिल्म के विरोध की आग बहुत फैल चुकी है और इसी डर आगे कोई और नुकसान हो इसके लिए फिल्म का बीमा करवा लिया गया है। बता दें कि फिल्म का 160 करोड़ रुपये का बीमा करवाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Padmavati
बीमा पॉलिसी के अनुसार अगर फिल्म की टिकट बेचने के दौरान कोई विरोध, झगड़े, हड़ताल और तोड़फोड़ होती है तो कंपनी इसका भुगतान करेगी। सिनेमा के सीनियर एक्जीक्यूटिव का मानना है कि दर्शक फिल्म के विरोध को देखते हुए सिनेमाहॉल जाकर कोई जोखिम नहीं उठाएंगे जिससे फिल्म की कमाई पर सीधा असर देखने को मिलेगा। 

4 of 5
padmavati
राजस्थान में फिल्म के ड्रिस्ट्रीब्यूटर भी तय किए जा चुके हैं। लेकिन जयपुर में सिनेमा हॉल के मालिकों को फिल्म विरोधियों से आए दिन धमकियां मिल रही हैं। वहीं, सेंसर बोर्ड भी दोनों पक्षों में सहमति बनाने में जुटा हुआ है। बता दें कि इससे पहले फिल्म 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर भी बड़ा बवाल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmavati
बता दें कि कल से चितौड़गढ़ में फिल्म को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। फिल्म विरोधियों का कहना है कि फिल्म में 'पद्मावती' के किरदार को बदनाम किये जाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का ये भी कहना है कि इतिहास में पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी का कोई मिलन का उल्लेख ही नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें