फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 83 को लेकर खुलासा, कपिल देव के रोल में जान डालने के लिए रणवीर ने खुद उठाया ये कदम

Mon, 14 Oct 2019 04:36 PM IST
विजय जैन इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर लोगों की चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म 83 में रणवीर सिंह टीम इंडिया के कप्तान यानी कपिल देव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म और अपने किरदार के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल 83 - फोटो : file
इस बीच फिल्म 83 को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अंग्रेजी वेबसाइट रिपब्लिक वर्ल्ड की खबर के अनुसार कपिल देव के किरदार में जान डालने के लिए रणवीर सिंह ने कपिल देव के साथ लंबा समय बिताया बल्कि करीब 10 दिन तक वह दिल्ली में उनके घर में साथ रहे। रणवीर सिंह ने कपिल देव के साथ फिल्म 83 की शूटिंग धर्मशाला से शुरू की थी।
विज्ञापन

3 of 5
83 team - फोटो : instagram
रणवीर सिंह ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा था कि वह कपिल देव को निजी दौर पर ठीक से जानना चाहते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को ढालने के लिए ये पर्याप्त नहीं था। इसके लिए जरूरी था कि कपिल देव के साथ उनके घर में रहना और उनकी निजी जिंदगी को समझना। कपिल देव के घर में रहने के दौरान रणवीर सिंह ने उनके परिवार के साथ भी काफी समय बिताया था। 
 

4 of 5
83 team - फोटो : Twitter
बता दें फिल्म में बोमन ईरानी भी पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर का रोल निभाएंगे। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 team - फोटो : Twitter
भारत की क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को दर्शाती यह फिल्म जरूर कई दिलों और दर्शकों को भावुक करने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की खास बात यह है की इस फिल्म में चौथी बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रील लाइफ कपल के किरदारों में नजर आएंगे। आज के सुपरस्टार्स की इस जोड़ी का निर्देशन करने के बाद कबीर दोनों की तारीफ करते हुए कहते हैं "दोनों ही कलाकार बहुत उम्दा हैं, शादी के बाद दोनों में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। बल्कि शादी ने दोनों कलाकारों को एक साथ काम करने का एक कमफर्ट जोन दिया है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें