फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ के पार होते ही इन पांच फिल्मों का रिकार्ड तोड़ सकती है WAR, दो के तो टूटना नामुमकिन

Mon, 14 Oct 2019 03:41 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म वॉर ने जहां रिलीज के साथ ही पहले दिन कई रिकॉर्ड्स बनाए तो वहीं उसके बाद से वॉर रिकॉर्ड्स बनाती जा रही है। फिल्म अभी तक करीब 270 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यानी फिल्म 300 करोड़ क्लब के काफी नजदीक है। ऐसे में बताते हैं वॉर और 300 करोड़ क्लब का कनेक्शन....
विज्ञापन

2 of 5
War - फोटो : Social Media
2019 की पहली फिल्म
300 करोड़ क्लब में अभी तक सिर्फ सात बॉलीवुड फिल्मों का नाम शामिल है। ऐसे में वॉर जैसे ही 300 करोड़ क्लब में पहुंचेगी वो इस साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन जाएगी। यानी ये भी वॉर के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अक्टूबर की पहली फिल्म
वैसे 300 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ ही वॉर सिर्फ 2019 की ही नहीं बल्कि अक्टूबर की भी पहली फिल्म होगी। दरअसल अभी तक के इतिहास में अक्टूबर में रिलीज हुई कोई भी फिल्म 300 करोड़ के क्लब तक नहीं पहुंची है। ऐसे में वॉर के लिए ये एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

4 of 5
बाहुबली 2 - फोटो : Poster
कौन सी सात फिल्मे हैं 300 करोड़ क्लब में शामिल और कितनी है कुल कमाई
1. बाहुबली 2- 510.99 करोड़ रुपये
2. दंगल- 387.38 करोड़ रुपये
3. संजू- 342.53 करोड़ रुपये
4. पीके- 340.8 करोड़ रुपये
5. टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़ रुपये
6. पद्मावत- 302.15 करोड़ रुपये
7. सुल्तान- 300.45 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dangal
कितने दिन में कमाए 300 करोड़ रुपये
1. बाहुबली 2- 10 दिन
2. दंगल- 13 दिन
3. संजू- 16 दिन
4. पीके- 17 दिन
5. टाइगर जिंदा है- 16 दिन
6. पद्मावत- 50 दिन
7. सुल्तान- 35 दिन

पढ़ें: Instagram पर पीएम मोदी का बोलबाला, लेकिन दीपिका और प्रियंका से अब भी हैं इतना पीछे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें