फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan-Bhuvan Arora: कार्तिक संग नजर आएंगे भुवन अरोड़ा, हाथ लगी इस निर्देशक की फिल्म

Wed, 31 May 2023 07:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन-भुवन अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में शुमार कबीर खान अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। उनके अलावा एक और एक्टर की एंट्री भी इस फिल्म में हो गई है और वह एक्टर हैं भुवन अरोड़ा। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भुवन अरोड़ा निर्देशक कबीर खान की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
भुवन अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'फर्जी' में भुवन अरोड़ा के काम को खूब पसंद किया गया। शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद भुवन अरोड़ा अब कार्तिक के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कहा जा रहा है कि 'फर्जी' के बाद कबीर खान की नजर भुवन अरोड़ा पर पड़ी। इसी के बाद उन्होंने भुवन को अपनी फिल्म में लेने का मन बनाया।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक के संग अपनी नई फिल्म को लेकर भुवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, 'मैं कबीर सर के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं। मुझे हमेशा उनकी फिल्में बेहद पसंद आई हैं। साथ ही उनके स्टोरी के चयन को लेकर भी मैं हमेशा उनकी तारीफ करता आया हूं।
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने वाराणसी में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साझा कीं तस्वीरें

4 of 5
भुवन अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा भुवन अरोड़ा ने कहा, 'यह बहुत चुनौतीपूर्ण फिल्म है, जिसके लिए काफी तैयारियां करने की जरूरत है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित होगी, जिसमें जिंदगी से भी बड़ा कैनवास देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में मुझे एक नए रोल में देखा जाएगा, जो मैंने पहले कभी नहीं किया है।'
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने पहले प्यार पर खुलकर की बात, क्यूट वीडियो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कबीर खान द्वारा निर्देशित अगली फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। बात करें कबीर खान की फिल्मों की तो वह 'बंजरंगी भाईजान', 'एक था टाइगर ' और '83' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
Naseeruddin Shah: क्या 'द केरल स्टोरी' देखेंगे नसीरुद्दीन शाह? अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें