फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: क्या 'द केरल स्टोरी' देखेंगे नसीरुद्दीन शाह? अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 31 May 2023 06:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी' को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार भी कर रही है। हालांकि, कई लोग इस फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध भी कर रहे हैं। अनुराग कश्यप और कमल हासन के  बाद अब इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह का नाम भी जुड़ गया है। 
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने वाराणसी में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि इस फिल्म को देखने का उनका कोई इरादा नहीं है। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह इस ट्रेंड को कैसे देखते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'अफवा', 'भीड़' और 'फराज' जैसी सार्थक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गईं। 
The Kerala Story: बैन हटने के बाद भी बंगाल में नहीं चली मूवी, विपुल शाह बोले- पार्टी के गुंडों से नहीं लड़ सकते
विज्ञापन

3 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उनके मुताबिक 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए हर कोई उमड़ रहा है, जिसे उनको देखने का कोई इरादा नहीं है। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में काफी पढ़ा है और इसे देखना नहीं चाहते हैं। नसीर ने आगे इस चलन की तुलना नाजी जर्मनी से की। उनके अनुसार, हिटलर के समय में, फिल्म निर्माताओं ने उनकी प्रशंसा करने वाली और देशवासियों के लिए उन्होंने जो किया और यहूदी समुदाय को नीचा दिखाने वाली फिल्में बनाईं। 
Bollywood: इन स्टारकिड्स को चढ़ा एक्टिंग का बुखार, परिवार से बगावत कर बॉलीवुड में बनाया सफल करियर

4 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
जर्मनी में कई बड़े फिल्म मेकर्स ने वह जगह छोड़ी, हॉलीवुड आए और वहां फिल्में बनाईं। यहां भी ऐसा ही होता दिख रहा है। शाह ने यह भी उम्मीद जताई कि लोग आखिरकार नफरत फैलाते थक जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इसने अचानक हम सबको अपनी चपेट में ले लिया है, वह भी गायब हो जाएगा। 
Shloka-Akash Ambani: अंबानी परिवार के घर गूंजी किलकारी, श्लोका ने दिया बेटी को जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, उन्होंने कहा कि यह जल्द नहीं होने वाला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ताज नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। इस शो में उनकी अदाकारी को जमकर सराहा गया था। 
Neha Marda: 'बच्चे को बचाएं या फिर मां को', डिलीवरी को लेकर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा का छलका दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें