भूमिका चावला और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमिका चावला ने 'एमएस धोनी' फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। इसमें उन्होंने सुशांत की बहन का किरदार निभाया था। सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि 'लगभग 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। मैं उठती हूं और मेरे दिमाग में तुम्हारा खयाल आता है। अभी तक आश्चर्य में हूं कि ऐसा क्या था? एक ही फिल्म में मैंने तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर किया और तुम्हारे साथ एक जुड़ाव महसूस कर पाई। क्या वो डिप्रेशन था, कोई निजी बात थी। तब तुम्हें बात करनी चाहिए थी।'