फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरे नाम' से हिट होने वाली इस एक्ट्रेस ने अचानक छोड़ दी थी इंडस्ट्री, योगा टीचर के साथ बसाया घर

Wed, 21 Aug 2019 07:39 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bhumika chawla - फोटो : social media
फिल्म 'तेरे नाम' से हिट होने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं । भूमिका 21 अगस्त को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं । इस मौके पर आपको बताते हैं कि भूमिका ने आखिर क्यों फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया ।
विज्ञापन

2 of 8
भूमिका चावला
भूमिका ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी ही नहीं तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है। पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका की पहली फिल्म Yuvakudu थी। ये एक तेलुगु फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 8
भूमिका
साल 2001 में आई फिल्म 'कुशी' के लिए भूमिका को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। भूमिका कुछ ही समय में साउथ की फिल्मों का एक जाना-माना नाम बन गई थीं। तभी उन्हें फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। 'तेरे नाम' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 

4 of 8
bhumika chawla - फोटो : social media
इसके बाद तो भूमिका के पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आने लगे। साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रन' में काम किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के बाद भूमिका को फिर से एक बार फिल्म 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे' में सलमान के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
भूमिका चावला
बॉलीवुड में फ्लॉप होती फिल्में देख भूमिका ने फिर से अपना रुख तेलुगु फिल्मों की ओर कर लिया। वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो हिट भी हुईं। साल 2006 में आई भूमिका की फिल्म Sillunu Oru Kaadhal ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। 
विज्ञापन

6 of 8
भूमिका चावला
इसी बीच भूमिका ने पंजाबी और कई साउथ की फिल्मों में काम किया। जहां उन्हें सफलता भी मिली। लेकिन शायद बॉलीवुड उनके लिए नहीं बना था। बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बावजूद भूमिका का सिक्का नहीं चल पया। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा भूमिका की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है । 
विज्ञापन

7 of 8
भूमिका चावला
फिल्मों में कदम रखने से पहले भूमिका योगा सीख रही थीं। उनके योगा टीचर का नाम भरत ठाकुर है। योगा सीखते-सीखते भूमिका को अपने टीचर से प्यार हो गया। करीब 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद भूमिका ने भरत से शादी कर ली। भूमिका और भरत की शादी नासिक के देवलानी के एक गुरुद्वारे में हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
भूमिका चावला
शादी के 7 साल बाद साल 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया था। एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले शख्स से शादी करने वाली भूमिका आज अपनी शादीशुदा जिंदगी एंज्वॉय कर रही हैं। अब वो फिल्मों में कम ही दिखाई पड़ती हैं। भूमिका आखिरी बार फिल्म 'एमएस धोनी' में नजर आई थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें