फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर ने निभाया था चंद्रो तोमर का किरदार, शूटर दादी के निधन पर यूं जताया दुख

Fri, 30 Apr 2021 05:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रो तोमर, भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से एक बेहद ही निराश कर देने वाली खबर सामने आई।शुक्रवार के दिन शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना का चलते निधन हो गया। उनके निधन पर तापसी पन्नू ने ट्वीट कर दुख जताया था। वहीं अब चंद्रो तोमर के निधन पर फिल्म 'सांड की आंख' में काम कर चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर, चंद्रो तोमर - फोटो : Instagram
भूमि ने लिखा, 'ये जानकर अपार कष्ट हो रहा है कि चंद्रो दादी अब हमारे बीच नहीं रहीं। ऐसा लग रहा है जैसे हमने किसी अपने को खो दिया। वो एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने अपनी जिंदगी खुलकर जी। उन्होंने अपने नियम बनाए और अपने रास्ते खुद बनाए। परकाशी दादी के साथ उनकी एक बेहतरीन जुगलबंदी भी देखने को मिली थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रो तोमर, भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram
आगे भूमि ने लिखा, 'मैं सौभाग्यशाली रही कि मुझे फिल्म 'सांड की आंख' में उनका ही किरदार निभाने का मौका मिला था। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। उनका कुछ हिस्सा मेरे अंदर ही रहता है। इस दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनके परिवार को ये कष्ट सहने की शक्ति दे'।

4 of 5
शूटर दादी के साथ फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
भूमि ने आगे कहा कि, 'चंद्रो दादी हमेशा कहती थीं तन बूढ़ा होता है, मन बूढ़ा नहीं होता है। मुझे पता है कि उनका शरीर अब हमारे बीच नहीं रहा लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी सीख को हम नहीं भूला पाएंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांड की आंख - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि फिल्म ‘सांड की आंख’ शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित थी। यह तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें