फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: बिकिनी में जेनिफर का बोल्ड लुक और भूमि पेडनेकर की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 25 Jun 2022 10:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड स्टार्स की लंबी फैन फॉलोइंग होती है और फैंस हमेशा अपने चहेते स्टार्स से जुड़े रहना चाहते हैं, जिसका सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया है। सेलेब्स भी अपने सोशल हेंडल से अपनी जिंदगी के खूबसूसरत पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। स्टार्स वेकेशन मूड से लेकर स्टाइलिश लुक तक हर चीज की जानकारी देते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को उनके अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है। आज उनके 13 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और इसी खुशी में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट साझा की है। तस्वीरों में जेनिफर को समंदर किनारे बिकिनी में बोल्ड अवतार में देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 11
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में उनकी कातिल अदाएं किसी को भी घायल करने के लिए काफी हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, रात बाकी, बात बाकी।

4 of 11
कार्तिक आर्यन, तब्बू - फोटो : insta
अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' जबरदस्त हिट रही और फिल्म में तब्बू के काम को भी खूब तारीफें मिलीं। अब कार्तिक ने फिल्म के सेट से थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रुह बाबा और तब्बू मंजोलिका बनी दिखाई दे रही हैं।
 
 
विज्ञापन

5 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट फोटोज में एक बार फिर उनका बोल्ड अंदाज दिखा है। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के ब्रालेट टॉप के साथ व्हाइट मिनी स्कर्ट टीमअप किया है जिसमें स्लिट दी गई है, साथ ही उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

6 of 11
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : insta
अभिनेता अजय देवगन के पापा वीरू देवगन की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। जिसमें वीरू देवगन के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। अजय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं उनकी मुस्कान को कभी बीट नहीं कर पाया'। हैप्पी बर्थडे पापा।
विज्ञापन

7 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खबूसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी है। उनकी हर एक तस्वीर पर फैंस की नजरें ठहर जाती हैं। लेटेस्ट तस्वीर में भी हमेशा की तरह उर्वशी का अंदाज दिल लूट लेने वाला है।

8 of 11
रणबीर कपूर, वाणी कपूर - फोटो : insta
अभिनेत्री वाणी कपूर इस समय 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी हैं और लगातार सोशल मीडिया से पोस्ट कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक तस्वीर फिल्म के लीड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने फिल्म की तारीख का रिमांडर भी दिया है। शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

9 of 11
अदनान सामी - फोटो : Social media
सिंगर अदनान सामी ने आज लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। इन नई फोटोज में वह बेहद फिट और हैंडसम नजर आ रहे हैं। 50 वर्षीय अदनान बेहद जवां दिखाई दे रहे हैं, उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।

10 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। आज भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें ग्रे कलर के क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में पोज देते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने अपनी जो ताजा तस्वीरें साझा की हैं, उनमें उन्हें फ्लाइट में जाते देखा जा सकता है। फिलहाल लेटेस्ट तस्वीरों में उनका डॉग लवर अंदाज भी देखने को मिला है। वह जर्नी पर अपने पपी को भी साथ लेकर गई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने पपी के लिए एक अलग से इंस्टा अकाउंट भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें