फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: ब्लैक शाइनी ड्रेस पहनने पर यूजर्स ने उड़ाया भूमि का मजाक, बोले- क्या पॉलिथिन पहनकर आ गई हैं

Sat, 08 Apr 2023 04:50 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।  इन दिनों एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
बेहद शानदार नजर आ रही हैं भूमि
एक्ट्रेस ने इस ब्लैक ड्रेस को बेहद शानदार तरीके से स्टाइल किया था। हालांकि एक्ट्रेस अपने इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। अवॉर्ड फंक्शन से भूमि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अलग अलग तरह से पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन लॉन्ग इयररिंग्स पहने हैं। साथ ही अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। देखा जाए तो एक्ट्रेस इस लुक में बेहद शानदार लग रही हैं, लेकिन कुछ लोगों को उनका यह स्टाइल पसंद नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
यूजर्स ने उड़ाया भूमि का मजाक
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसकी एक भी ड्रेस मुझे पसंद नहीं आई, लगता है बेकार ड्रेसिंग के लिए अवॉर्ड मिल कर ही रहेगा। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- इसे किसी भी फंक्शन का ड्रेस समझ में नहीं आता है। एक और यूजर ने लिखा- यह क्या पॉलिथीन पहनकर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इसी तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

Varun-Natasha: पत्नी नताशा के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आए वरुण धवन, यूजर्स ने पूछा- कोई गुड न्यूज है?

4 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
कल्चरल इवेंट में भी भूमि को किया गया था ट्रोल
लोगों को भूमि का ड्रेसिंग बीते काफी वक्त से पसंद नहीं आ रहा है। यहां तक कि बीते दिनों नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर में भी भूमि अपने लुक को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हुईं थी। उस दौरान उन्होंने सिल्वर लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिसे काफी अलग तरीके से स्टाइल किया था। हालांकि लोगों को उनका स्टाइल जरा भी पसंद नहीं आया था।

Raveena Tandon: पद्मश्री मिलने पर ट्रोल हुईं रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इन्हें सिर्फ ग्लैमर दिखता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
फिल्म भीड़ में नजर आई थीं भूमि
भूमि हाल ही में फिल्म भीड़ में नजर आईं थी। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव, पंकज, कपूर और दीया मिर्जा जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं, बताया जा रहा है कि भूमि जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें