फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह के गाने 'सखी पियवा रे' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, देखें शानदार वीडियो

Wed, 02 Dec 2020 06:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह का गाना 'सखी पियवा रे' - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्हें भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है। पवन सिंह शानदार अभिनेता के अलावा बेहतरीन गायक भी हैं। वह अपने भोजपुरी गानों से लाखों दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। अक्सर पवन सिंह के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक गाना और इन दिनों वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है पवन सिंह के इस गाने का नाम 'सखी पियवा रे' है। इस गाने को बीते अक्तूबर को रिलीज किया गया था, जो रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 'सखी पियवा रे' गाने को पवन सिंह पर फिल्माया गया है साथ की उन्होंने इस गाने में अपनी शानदार आवाज दी है।
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह का गाना 'सखी पियवा रे' - फोटो : यूट्यूब
'सखी पियवा रे' गाने में पवन सिंह का बेहतरीन और अलग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद कर रहा है। यह धमाकेदार गाना हर भोजपुरी संगीत प्रेमी की जुबान पर है। पवन सिंह के फैंस भी उनके 'सखी पियवा रे' गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनाने तक 'सखी पियवा रे' गाने को यूट्यूब पर 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

4 of 5
पवन सिंह का गाना 'सखी पियवा रे' - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह अब तक भोजपुरी सिनेमा को कई शानदार गाने और फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक ही की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने का फैसला किया। पवन सिंह ने साल 2007 में बतौर अभिनेता भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह - फोटो : Instagram
पहली ही फिल्म में पवन सिंह के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वह तू जान हऊ हमार, पवन पुरवईया, दरार, देवर-भाभी, लागी छुटे ना रामा सहित भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में अभिनय का दम दिखा चुके हैं। दर्शक उनके अभिनय और गाने को हमेशा से पसंद करते आए हैं। पवन सिंह आखिरी बार फिल्म शेर सिंह में नजर आए थे। 

पढ़ें: 'बाहुबली' ने पहना ये खूंखार चोला, 'केजीएफ' के निर्देशक के साथ बनाएंगे अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें