फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office: 'भूल चूक माफ' कर रही धड़ाधड़ कमाई, जानें राजकुमार-वामिका की फिल्म का कलेक्शन

Wed, 28 May 2025 09:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Day 6: मैडॉक फिल्म्स 'भूल चूक माफ' को आज रिलीज हुए पूरे छह दिन हो चुके हैं। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, जिसका साफ असर फिल्म के कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन से दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म में टाइम लूप की कहानी दिखाई गई है। आइए जानते हैं फिल्म का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
 
विज्ञापन

2 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'भूल चूक माफ' का अब तक का कलेक्शन
sacnilk.com के अनुसार, राजकुमार राव और वामिक गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने छह दिनों में बेहतरीन कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने रविवार को 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब
'भूल चूक माफ' के छठे दिन की कमाई
'भूल चूक माफ' ने आज बुधवार को 2.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजकुमार राव और वामिका की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 39.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 50 करोड़ रुपये पार कर लेगी।

4 of 5
भूल चूक माफ रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड का मिला भरपूर फायदा
'भूल चूक माफ' को वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और रविवार को फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उम्मीद है कि अगले वीकएंड तक फिल्म 50 करोड़ रुपये कमा लेगी। 'bhool chuk maaf' रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को करण शर्मा ने लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को दिनेश विजन द्वारा मैडॉक फिल्म्स के तहत अमेजन एमजीएम स्टूडियो के सहयोग से बनाया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु...', मनोज के गुरु बैरी जॉन को मिला पद्मश्री, एक्टर ने जताई खुशी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल चूक माफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैडॉक की छठी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जरा हटके जरा बचके' से लेकर अब 'भूल चुक माफ' तक मैडॉक ने दिखा दिया कि फिल्म को हिट करने के लिए बड़े बजट की नहीं बल्कि अच्छी कहानी की जरूरत होती है। फिल्म की कहानी से लेकर अगर सही कास्टिंग हो तो बड़े स्टार्स बिना भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें:  Padma Awards: अशोक श्रॉफ से लेकर अनंत नाग तक, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हुए ये कलाकार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें