फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' का रनटाइम लॉक, जानें कितनी लंबी बनी कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म?

Mon, 21 Oct 2024 08:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली 1 नवंबर को रिलीज होगी। 'भूल भुलैया 3' की रिलीज के लिए आधिकारिक उलटी गिनती शुरू हो गई है। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'भूल भुलैया 3' अब रिलीज होने से बस कुछ ही दिन दूर है। इसी कड़ी में फिल्म के रनटाइम से पर्दा उठ गया है। आइए जान लेते हैं कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म कितनी लंबी बनी है। 
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआत और अंत क्रेडिट सहित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का अंतिम कट दो घंटे और 38 मिनट पर लॉक किया गया है। यह फिल्म प्रशंसकों की पसंदीदा 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है और निर्माता इसे जल्द ही सेंसर के पास भेजना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूल भुलैया 3' का रनटाइम सीरीज की पहली फिल्म के समान है, जो दो घंटे और 39 मिनट लंबी थी। रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया कि यह तीसरी किस्त एक मजबूत कहानी द्वारा संचालित कॉमेडी और ड्रामा के साथ हॉरर का मिश्रण जारी रखती है।

KBC 16: केबीसी 16 के मंच पर होगी खूब हंसी ठिठोली, अमिताभ बच्चन के शो की शोभा बढ़ाने आ रहे बोमन ईरानी-फराह खान

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली के अवसर पर रिलीज होने वाली 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से भिड़ेगी। 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के वितरक प्राइम-टाइम शोकेसिंग और बेहतर स्क्रीन स्पेस के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। दिवाली नजदीक आते-आते दोनों फिल्मों के बीच यह प्रतिस्पर्धा और भी तीखी होती जा रही है।

Kanguva: 'कंगुवा' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे सूर्या, बॉबी और दिशा पाटनी, फैंस ने किया रोमांचक स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : वीडियो ग्रैब
'भूल भुलैया 3' की बात करें तो कार्तिक के किरदार रूह बाबा इस बार दो मंजुलिका से लड़ेंगे, जिनका किरदार विद्या बालन और माधुरी दीक्षित निभाएंगी। वहीं तृप्ति डिमरी फिल्म में आर्यन की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में शानदार सहायक कलाकार हैं, जिनमें राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य शामिल हैं।

Kapil Sharma: कपिल शर्मा हैं टीवी जगत के सबसे अमीर कलाकार? सास-बहू धारावाहिकों के अभिनेताओं से निकले बहुत आगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें