कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ एक टीजर साझा कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि जल्द ही दर्शकों को भुल भुलैया 3 देखने को मिलने वाली है। 57 सेकंड के टीजर में कार्तिक आर्यन फिर से भूतिया हवेली के अंदर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलता है। कार्तिक कहते हैं, ''क्या लगा था कहानी खत्म हो गई? दरवाजा तो बंद होते ही हैं खुलने के लिए।'' इस वीडियो में कार्तिक आगे कहते हैं कि मैं आत्माओं से बात ही नहीं करता बल्कि मेरे अंदर आत्माएं आ भी जाती हैं।