Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को भारत में लगभग 3,000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जो कि एक शानदार संख्या है। कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई करने की उम्मीद कर रही है।
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज आज रिलीज हो गई है। आज यानी 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में लग गई है। इसकी एडवांस बुकिंग बीते रविवार से शुरू हो चुकी थी। एडवांस टिकट बुकिंग में यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हालांकि, अब देखना है कि दिवाली के इस महाक्लैश के बाद भी क्या फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग कर पाएगी तो आइए एक नजर डालते हैं फिल्म की एडवांस बुकिंग पर।
विज्ञापन
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने की धमाकेदार एडवांस बुकिंग
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 आज 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सिंघम अगेन से टकराव के बावजूद फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कारोबार किया और अब यह पहले दिन की मजबूत कमाई की उम्मीद कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी ने देशभर में 9901 शो के लिए 55 लाख से अधिक टिकट बेचे, जिससे लगभग 17.12 करोड़ रुपये (बिना ब्लॉक की गई सीटों के) और 19.22 करोड़ रुपये (ब्लॉक की गई सीटों के साथ) की कमाई हुई ।
विज्ञापन
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली की छुट्टी का मिलेगा फायदा?
यह इस साल किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा प्री-सेल नंबरों में से एक है। भारत में लगभग 3,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई भूल भुलैया 3 को आज स्पॉट बुकिंग से काफी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि यह दिवाली के बाद की छुट्टी है और दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने का सबसे अच्छा दिन है।
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इतने करोड़ की कर सकती है ओपनिंग
भूल भुलैया 3 की ओपनिंग 30-35 करोड़ रुपये की हो सकती है, जो सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश करने वाली फिल्म के लिए बहुत बड़ी संख्या है। अगर सुबह के शो को अच्छी समीक्षा मिलती है, तो फिल्म दिन के अंत तक टिकट खिड़की पर और भी अधिक कमाई करेगी।
इतने बजट में बनी है फिल्म
फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी है। ऐसे में फिल्म अगर 15-16 करोड़ की ओपनिंग करती है तो यह फिल्म के लिए ठीक शुरुआत मानी जाएगी।