भूल भुलैया 2 से कियारा आडवानी का लुक
- फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी आपने 'एम एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी', 'कबीर सिंह', 'गुड न्यूज', 'शेरशाह' आदि सुपरहिट फिल्मों में एक प्रेमिका का ही किरदार निभाया है। 'भूल भुलैया 2' में आप पहली बार मंजुलिका (एक भूत) का किरदार निभा रही हैं। कितना चैलेंजिंग रहा यह आपके लिए?
'भूल भुलैया 2' हॉरर कम कॉमेडी फिल्म ज्यादा है। जितनी इस फिल्म में कॉमेडी है, उतनी ही कॉमेडी हमने शूटिंग के दौरान की है। इसलिए यह फिल्म हमारे लिए किसी स्ट्रेस बस्टर से कम नहीं थी। अगर हम इस फिल्म में मेरे किरदार की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' में भी मेरी प्रेमिका वाली अदाएं हैं, इसके साथ ही मंजुलिका का किरदार भी है। बड़ी बात ये है कि हम खुद अपने किरदारों से रीलेट कर पा रहे हैं। हमारे किरदार हम से काफी मिलते-जुलते हैं। जैसे हम हैं, वैसा ही हमारा किरदार है। यही कारण है कि हम इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फन-मस्ती करते-करते काम कर रहे थे।