रीमा लागू
हम साथ साथ हैं (1997)
फिल्म में हम साथ साथ हैं में रीमा आलोक नाथ के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दोनों कलाकार ने सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल और नीलम कोठारी के माता-पिता की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका में रीमा आदर्श मां के किरदार में खूब जमी थीं। इस फिल्म में उनका एक नकारात्मक भाग भी देखने को मिला, लेकिन बाद में उन्होंने अपने प्यार और ममता से इस किरदार में जान फूंक दी।