मालामाल वीकली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मालामाल वीकली
निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'मालामाल वीकली' में राजपाल यादव ने सुधा चंद्रन यानि ठकुराइन के भाई ‘बाजे’ की भूमिका निभाई थी। लॉटरी सिस्टम के ऊपर बनाई गई इस फिल्म में रितेश देशमुख, रीमा सेन, परेश रावल, ओम पुरी की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म 10 मार्च 2006 को रिलीज हुई थी। राजपाल यादव के करियर की यह सर्वश्रेष्ठ किरदार था। फिल्म की कहानी लाहोली के गरीब गांव पर आधारित है, जहां सूखे के बाद, ग्रामीणों की अधिकांश संपत्ति स्थानीय ठकुरानी करमकली के पास गिरवी रख दी जाती है तभी लीलाराम के हाथ एक लॉटरी लगती है और पूरा गांव उस लाटरी के पीछे लग जाता है।