बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। वेकेशन से अभिनेता लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह यूरोप की गलियों में साइकिल पर पेंटिंग हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।