फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action Movies on OTT: 'खुदा हाफिज 2' से निराश तो न हों परेशान, इस वीकएंड ओटीटी पर देखें ये शानदार एक्शन फिल्में

Sat, 09 Jul 2022 06:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन के लिए यूं तो कई तरह के जॉनर मौजूद हैं, जिसे लोग अपनी पसंद के अनुसार देखना पसंद करते हैं। कॉमेडी, हॉरर, रोमांस, क्राइम के अलावा कई लोगों को एक्शन से भरपूर फिल्म में भी काफी पसंद आती है।
विज्ञापन
1 of 6
Action Movies on OTT - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन के लिए यूं तो कई तरह के जॉनर मौजूद हैं, जिसे लोग अपनी पसंद के अनुसार देखना पसंद करते हैं। कॉमेडी, हॉरर, रोमांस, क्राइम के अलावा कई लोगों को एक्शन से भरपूर फिल्म में भी काफी पसंद आती है। हाल ही में विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर टू सिनेमाघरों में रिलीज की गई। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने के बाद भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देख निराश हैं, तो इस वीकेंड ओटीटी पर मौजूद इन जबरदस्त एक्शन फिल्मों से अपना मनोरंजन कर सकते हैं-

विज्ञापन

2 of 6
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

वॉर 

65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में नामांकित फिल्म वॉर एक्शन प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित हो सकती है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर यह फिल्म भरपूर एक्शन के साथ सस्पेंस से भी भरी हुई है। साल 2019 में आई इस सुपरहिट फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
'केजीएफ चैप्टर वन' - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ चैप्टर वन 

यदि आप एक्शन प्रेमी है और किसी कारण से अब तक इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं तो ओटीटी पर इस वीकेंड इस फिल्म को जरूर देख डालें। शानदार कहानी और दमदार एक्शन से भरपूर कन्नड़ अभिनेता यश की यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल रिलीज हुआ, जिसने देश ही नहीं विदेश में भी कई रिकॉर्ड कायम किए। इस फिल्म के दोनों भाग अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखे जा सकते हैं।

4 of 6
मर्दानी - फोटो : फिल्म

मर्दानी

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टार यह फिल्म एक शानदार एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने ना सिर्फ पर्दे पर एक शानदार वापसी की बल्कि अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया। फिल्म में एक्ट्रेस पुलिस अफसर के किरदार में नजर आई हैं जो लड़कियों का रेप और हत्या करने वाले अपराधी को पकड़कर सजा दिलवाती है। इस फिल्म के भी दो भाग रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
सिंघम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सिंघम

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के फिल्म सिंघम भी आपके लिए एक परफेक्ट एक्शन एंटरटेनर साबित हो सकती हैं। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी। फिल्म में अभिनेता एक इमानदार पुलिसवाले किरदार में नजर आए हैं, जो अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में जीत हासिल करता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

एक था टाइगर 

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आए हैं, जो आईएसआई से जुड़े कई राज का पता लगाते दिखाई दिए हैं। यह फिल्म भी अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें