फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: ‘अक्षय कुमार और विद्या बालन स्पेशल अपीयरेंस में होते तो अच्छा होता’, इस पर ये बोले अनीस बज्मी

Wed, 04 May 2022 06:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म-भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 2' की  रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे फिल्म को लेकर कोई न कोई खबर आ रही है। फिल्म के निर्देशक अनीस बज़्मी कहते हैं, 'जब फिल्म की स्क्रिप्ट का आखिरी ड्राफ्ट मेरे पास आया तभी कार्तिक आर्यन का ख्याल मेरे जेहन में आ गया। मुझे लगा कि कार्तिक आर्यन ही इस फिल्म के लिए फिट हैं। अनीस बज़्मी कहते हैं, 'कार्तिक आर्यन से हमारी पहली मुलाकात लंदन में हुई। उसके बाद हमारी मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। मैं हमेशा कार्तिक आर्यन को एक एक्टर के रूप में जज करता रहा। 'भूल भुलैया 2' में जैसा मैंने सोचा था उससे कई गुना बेहतर कार्तिक आर्यन ने काम काम किया है।’
विज्ञापन

2 of 4
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की सभी फिल्में देखीं
अनीस बज़्मी कहते है, 'जब भी किसी नए कलाकार की कोई फिल्म रिलीज होती है तो मैं जरूर देखता हूं। इसी तरह जब कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा'  रिलीज हुई तो देखा और कार्तिक आर्यन के काम से काफी प्रभावित हुआ। तभी मुझे लग गया था कि ये लड़का एक दिन जरूर आगे जाएगा। आज भी मैं कार्तिक आर्यन की सभी फिल्में देखता हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
भूल भुलैया 2 की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
‘भूल भुलैया’ से तुलना
जब भी किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनता है तो उसकी तुलना पिछली फिल्म से जरूर होती है। अनीस बज़्मी कहते है, 'मैंने इसकी तुलना से बचने के लिए ही पहली फिल्म के मनोवैज्ञानिक थ्रिलर तत्व को छोड़ दिया। यह फिल्म पूरी तरह एक हॉरर कमेडी फिल्म है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी पहले वाली फिल्म में अक्षय कुमार को एक मनोवैज्ञानिक के रूप में दिखया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा के अतरंगी अवतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
भूल भुलैया 2 की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय और विद्या बालन होते तो..
अनीस बज़्मी कहते हैं, 'अक्सर लोग मुझसे पूछते है कि अगर 'भूल भुलैया 2' में अक्षय कुमार और विद्या बालन का गेस्ट एपीयरेंस होता तो कितना अच्छा रहता। मुझे भी खुशी होती अगर वे हमारी फिल्म का हिस्सा होते। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे कहीं भी ऐसी कोई गुंजाइश नजर नहीं आयी जहां उनको रखा जा सके।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें