फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patriotic Movies And Series: 'मेरे देश की धरती' से पहले देखिए, देशभक्ति पर आधारित ये 5 बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

Wed, 04 May 2022 05:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
देशभक्ति पर आधारित फिल्मेंं और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
सामाजिक बदलाव और देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का चलन इन दिनों जोर पकड़ रहा है। ठीक उसी तरह 'मेरे देश की धरती' देश के संजीदा हालात पर बनी एक फिल्म है। 6 मई को ये फिल्म देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म शहरी और ग्रामीण जीवन के बीच बढ़ती दूरी और उसमें उलझे आज के युवाओं की कहानी पर आधारित है। ये फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने और देशभक्ति के लिए प्रेरित करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में मिर्जापुर वेब सीरीज फेम दिव्येंदु शर्मा, अनुप्रिया गोयंका, राजेश शर्मा और अनंत विधात अहम भूमिका में होंगे। ये फिल्म इस वीकेंड रिलीज के लिए तैयार है, उससे पहले आप डालिए देशभक्ति पर आधारित ये फिल्में और वेब सीरीज-


 
विज्ञापन

2 of 5
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
शेरशाह
साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर बनी फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। ये फिल्म उनके भारतीय सेना के सफर के साथ-साथ कैप्टन विक्रम बत्रा की अधूरी मोहब्बत को भी दर्शाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया
ये फिल्म देशभक्ति और बहादुरी से संबंधित सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन विजय कार्णिक की भूमिका में हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में नोरा फतेही, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एमी विर्क और संजय दत्त हैं। ये मल्टी स्टारर फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

4 of 5
जीत की जिद - फोटो : सोशल मीडिया
जीत की जिद
जीत की जिद वेब सीरीज जी5 पर मौजूद है। ये भी एक सच्ची घटना पर आधारित है। ये इंजियन आर्मी स्पेशल फोर्स के रिटायर्ड ऑफिसर दीपक सिंह सेंगर की कहानी है। दीपक कारगिल युद्ध के दौरान पैरालाइज हो गए थे। बाद में उन्होंने जोश और जज्बे के साथ फिर वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोस - फोटो : सोशल मीडिया
बोस: डेड/अलाइव
इस वेब सीरीज में सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित घटनाओं के बारे में बताया गया है। इस वेब सीरीज में राजकुमार राव अहम किरदार में हैं। ये सीरीज एक्टिविस्ट अनुज धर की किताब इंडियाज बिगेस्ट कवर-अप पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें