फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: फिल्म प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- मैंने उनसे कहा था कि….

Mon, 16 May 2022 12:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
कियारा आडवाणी - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म 'एम .एस धोनी' और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि उन्होंने सुशांत से उनकी बायोपिक के बारे में बात की थी।

विज्ञापन

2 of 3
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने बताया कि 'औरंगाबाद में हम फिल्म का कोई गाना शूट कर रहे थे। मुझे याद है कि पूरे दिन शूटिंग करने के बाद लगभग आठ बजे हमारा पैकअप हुआ। उसके अगले दिन सुबह 4 हमारी फ्लाइट थी, इसलिए हमने उस रात पूरी हम दोनों ने बातें की। उस दौरान सुशांत ने अपनी पूरी जर्नी मेरे साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे वह इंजीनियर बनें, प्रीति जिंटा के साथ बैकअप डांसर रहा और कैसे उसे धोनी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के पास बहुत सारी किताबें थी, जिसे वे पढ़ते थे। मुधेयाद है उस दौरान मैंने उनकी बातें सुनने के बाद सुशांत से कहा था कि, किसी दिन कोई ना कोई तुम पर बायोपिक जरूर बनाएग, क्योंकि तुम्हारी कहानी और जर्नी काफी दिलचस्प रही।' इस दौरान दिवंगत अभिनेता की तारीफ करते हुए अभिनेत्री ने कि  'वह बहुत एनर्जैटिक थे। वह सेट पर थकते भी नहीं थे। सुशांत एक बेहद नेचुरल एक्टर था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें