फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmesh Darshan Happy Birthday: भट्ट भाइयों के भांजे ने आमिर के करियर में किया सबसे बड़ा धमाल, अक्षय कुमार के करियर की बने थे संजीवनी

Mon, 16 May 2022 12:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मुकेश भट्ट-धर्मेश दर्शन-महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म को आखिर कौन भूल सकता है। फिल्म की कहानी से लेकर संगीत तक आज भी दर्शकों को रोमांचित करते हैं। पर्दे पर इस कहानी को खूबसूरती से दिखाने का श्रेय जाता है बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और राइटर धर्मेश दर्शन को। आज उन्हीं धर्मेश दर्शन का जन्मदिन है। धर्मेश दर्शन का जन्म 16 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। उनका एक परिचय यह भी है कि वह बॉलीवुड के बड़े फिल्मकार महेश भट्ट के भांजे हैं। धर्मेश भारतीय सिनेमा के सबसे युवा फिल्म निर्माता-निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने सूरज बड़जात्या, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर और संजय लीला भंसाली की तरह कम उम्र में अपना शानदार करियर शुरू किया। उन्होंने आमिर खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर और जूही चावला जैसे सितारों को बॉलीवुड में अलग पहचान दिलाई। आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
लुटेरे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लुटेरे' (1993) से किया डेब्यू
धर्मेश दर्शन ने वर्ष 1993 में फिल्म 'लुटेरे' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। उस वक्त उनकी उम्र महज 24  वर्ष थी। उन्होंने न सिर्फ इस फिल्म का निर्देशन किया, बल्कि इसे लिखा भी उनके द्वारा गया। फिल्म के डायलॉग कमलेश पांडे ने लिखे। इस फिल्म को धर्मेश के भाई सुनील दर्शन ने प्रोड्यूस किया। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में सनी देओल और जूही चावला मुख्य किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी फिल्म से आमिर के करियर को मिली किक
धर्मेश दर्शन ने महज 28 साल की उम्र में फिल्म 'राजा हिंदस्तानी' (1996) से बॉक्स-ऑफिस पर इतिहास रच दिया। यह उनके करियर की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। 90 के दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। साथ ही भारतीय सिनेमा के सौ साल में यह फिल्म चौथी बॉक्स-ऑफिस हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने निर्देशन की दुनिया में दर्शन की काबिलियत को साबित कर दिखाया। फिल्म को फिल्म फेयर बेस्ट मूवी अवॉर्ड और अन्य कई अवॉर्ड्स मिले। इस फिल्म में किसिंग सीन फिल्माया गया। उस दौर में यह हैरानी की बात थी, क्योंकि कम ही फिल्मों में किस सीन दिखाए जाते थे। लिहाजा, धर्मेश की फिल्म में ऐसे सीन की खूब चर्चा हुई।

4 of 7
धड़कन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी के सितारे बदल दिए
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' की सफलता के बाद धर्मेश दर्शन ने चार साल का ब्रेक लिया। साल 2000 में उन्होंने दो फिल्मों के साथ वापसी की। इन फिल्मों का निर्देशन और लेखन उन्होंने खुद किया। इनमें पहली फिल्म थी 'मेला', जिसमें आमिर खान और उनके रियल लाइफ भाई फैजल खान की जोड़ी देखने को मिली। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसी साल धर्मेश दर्शन की फिल्म 'धड़कन' रिलीज हुई और जबरदस्त हिट साबित हुई। यह फिल्म उस साल की चौथी सबसे बड़ी हिट रही। इस फिल्म ने धर्मेश दर्शन को रोमांटिक निर्देशक का तमगा भी दिलाया, साथ ही अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की किस्मत भी चमका दी। बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्टोरी की केटेगरी में इस फिल्म की झोली में कई अवॉर्ड्स आए।
विज्ञापन

5 of 7
बेवफा - फोटो : सोशल मीडिया
बेवफा (2005)
इसके बाद धर्मेश दर्शन फिल्म 'बेवफा' लेकर आए। यह फिल्म बी.आर.चोपरा की क्लासिक फिल्म 'गुमराह' की रीमेक थी। माना गया था कि अपने संगीत और स्टारकास्ट की वजह से यह फिल्म सफल साबित होगी, लेकन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

6 of 7
'आप की खातिर' - फोटो : सोशल मीडिया
2006 में आई आखिरी फिल्म
वर्ष 2006 में धर्मेश आखिरी फिल्म रिलीज हुई 'आप की खातिर'। यह फिल्म 2005 में आई अमेरिकन फिल्म 'द वेडिंग डेट' की रीमेक थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद अपने माता-पिता के निधन के बाद निर्देशक ने सिल्वर स्क्रीन से ब्रेक ले लिया। हालांकि, वह इंटरनेशनल फिल्म एंड टेलीविजन क्लब ऑफ एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के आजीवन सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दर्शन सभरवाल-धर्मेश दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता दोनों का बॉलीवुड से रहा कनेक्शन
धर्मेश के माता-पिता दोनों का इंडस्ट्री से कनेक्शन रहा। धर्मेश के पिता दर्शन सभरवाल भी फिल्म निर्माता थे। वहीं उनकी मां शीला फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की बड़ी बहन थीं। इस तरह धर्मेश, महेश भट्ट के भांजे हुए यानी वह आलिया भट्ट के फुफेरे भाई हैं। धर्मेश ने इंडस्ट्री में रहते हुए सरनेम के रूप में अपने पिता के नाम को चुना। इस तरह वह धर्मेश सभरवाल से धर्मेश दर्शन बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें