अजय देवगन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से वह सभी का दिल जीत लेते हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म दृश्यम में भी अभिनेता ने शानदार एक्टिंग के जरिए धमाल मचा दिया था। वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब एकबार फिर वह एक शानदार फिल्म भोला के साथ तैयार हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म भोला का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अजय देवगन और तब्बू की धांसू एक्टिंग देखने को मिली है।