दृश्यम 2 में धमाल मचाने के बाद अजय देवगन एकबार फिर सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। लगभग 240 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन कर चुकी 'दृश्यम 2', 'ब्रह्मास्त्र' और 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ पिछले साल की टॉप 3 हिट्स में से एक है। लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हल्का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिस तरीके से दृश्यम 2 के बाद भोला का खूब बज बना हुआ था उस तरीके से यह फिल्म कमाल नहीं कर पा रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अजय देवगन की भोला पहले वीकएंड पर टॉप कमाई करने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट में आ पाएगी।