बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 सुपरहिट रही। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म भोला का टीजर जारी हुआ। टीजर ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ कई जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री तब्बू दिखाई देंगी। इसके अलावा भोला में विलेन के किरदार में तीन अभिनेता नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में पोस्टर जारी किया गया।