भोला टीजर जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'भोला' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को वन मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसानों से लड़ता है।