फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhola Motion Poster: 'इस कलयुग में आ रहा है भोला...', जबरदस्त है अजय देवगन की 'भोला' का मोशन पोस्टर

Tue, 20 Dec 2022 12:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन फिल्म भोला - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों सिनेमाघरों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग और उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया है। अब अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था अब भोला का मोशन पोस्ट रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अजय देवगन का दमदार लुक नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
भोला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म के मोशन पोस्टर में रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फैंस का यह इंतजार कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की केमेस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिलेगी। दोनों की साथ में यह 9वीं फिल्म होगी।

इसे भी पढ़ें- Aasman Bhardwaj: भारद्वाज परिवार की तीसरी पीढ़ी का आसमान, थर्ड जनरेशन के पांच और निर्देशकों की रोचक कहानियां
 
विज्ञापन

3 of 4
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'भोला' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को वन मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसानों से लड़ता है।
विज्ञापन

4 of 4
भोला - फोटो : social media
इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ अमाला पॉल भी अहम किरदार में दिखेंगी। यह भोला 30 मार्च 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की भोला साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद अजय देवगन ने इसे हिन्दी में बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें