हिंदी सिनेमा की नकल में सबसे आगे भोजपुरी सिनेमा ही रहा है। हिंदी में जो भी हिट फिल्म है, उसी की नकल पर भोजपुरी में फिल्म ना बनी हो, कम ही होता है। यहां तक कि अब साउथ की फिल्मों के नाम पर भी भोजपुरी फिल्में खूब बनने लगी हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि देश में भोजपुरी सिनेमा इकलौती ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जिसमें सोशल मीडिया पर हीरो का नहीं बल्कि हीरोइन के नाम का डंका बजता है? जी हां, भोजपुरी फिल्मों में भले ही हीरोइन के मुकाबले हीरो को पैसे ज्यादा मिलते हों लेकिन सोशल मीडिया पर भोजपुरी के मौजूदा दौर के हीरो अपनी समकक्ष हीरोइनों की फैन फॉलोइंग के आगे कहीं नहीं ठहरते। चलिए आपको बताते हैं कि भोजपुरी के मौजूदा दौर के सितारों से इनकी हीरोइनें इंस्टाग्राम पर कितना आगे हैं...