फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sannon: कार्तिक आर्यन को डेट करने की खबरों पर बोलीं कृति सेनन, काश मेरी जिंदगी इतनी दिलचस्प…

Thu, 05 May 2022 04:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन - फोटो : Instagram
बीते दिनों कृति सेनन और कार्तिक आर्यन के लिंक अप की खूब खबरें सामने आईं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था। यहीं नहीं दोनों एक दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी कमेंट कर रहे थे, जिसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरों को हवा मिली थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने अपने और कार्तिक के रिलेशनशिप को लेकर बात की और बताया कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि लोगों को खुद से कुछ भी नहीं मान लेना चाहिए। उन्हें सही जानकारी जान लेनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि सोशल मीडिया हमारे लिए सही है या फिर नहीं, क्योंकि इस पर हर तरह की बात होती है। अगर आप मुझसे इन अफवाहों के बारे में पूछेंगे तो ये अब मुझे परेशान नहीं करती। काश मेरी जिंदगी भी इतनी ही दिलचस्प होती।
विज्ञापन

3 of 4
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
जब कृति से उनके इंड्रस्टी में अब तक के आठ सालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी कई फिल्मों में व्यस्त हूं। एक सेलिब्रिटी के बारे में बहुत सी बातें की जाती हैं और कई बार कुछ बातें परेशान कर देती हैं। कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि हम जो बात कहते भी नहीं हैं, उसे भी लिख दिया जाता है। अच्छी बात ये है कि मेरे बारे में जो लिखा जाता है, वो जल्दी हट भी जाता है। जैसे सफलता मिलना और फेल होना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।
विज्ञापन

4 of 4
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि कृति सेनन आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ में नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। वहीं इस साल उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। वह ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ‘गणपत’ और ‘भेड़िया’ में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें