फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: तलाक लेकर पति से अलग हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, अकेले ही बिता रहीं अपनी जिंदगी

Sun, 28 Nov 2021 05:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा हो या फिर आम्रपाली दुबे, ये सभी अभिनेत्रियां अपनी दमदार एक्टिंग से लेकर बोल्डनेस की वजह से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं और फैंस भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा ये अभिनेत्रियां अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। इनकी लव लाइफ के बारे में फैन जानना चाहते हैं और इसी वजह से लाखों-करोड़ों लोग इन स्टार्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। 

भोजपुरी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो अपने पति से अलग होकर अकेले अपनी जिंदगी बिता रही हैं। इस स्टोरी में हम आपको उन्हीं भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंजना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अंजना सिंह
अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री ‘हॉट केक’ कही जाती हैं, जो अपनी बोल्डनेस की वजह से फैंस के बीच छाई हुई हैं। अंजना ने भोजपुरी अभिनेता यश मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, यश और अंजना अलग हो चुके हैं। पति से तलाक लेने के बाद अब अंजना सिंगल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अलीना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
अलीना शेख
एक्ट्रेस अलीना शेख भी पति मुदस्सिर अली से तलाक के बाद से सिंगल हैं। अलीना शेख ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उनके पति मुदस्सिर ने उन्हें स्टांप पेपर के जरिए तलाकनामा भेजा है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी।

4 of 5
पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पाखी हेगड़े
इस लिस्ट में पाखी हेगड़े का नाम भी शामिल है, जिन्होंने साल 2014 में फिल्म डायरेक्टर उमेश हेगड़े से शादी रचाई थी। पाखी के दो बच्चे हैं। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद पाखी और उमेश ने तलाक ले लिया और आज के समय में पाखी सिंगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं लेकिन एक समय था जब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी सक्रिय थीं। अभिनेत्री ने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई और दूसरी बार उन्होंने अभिनव कोहली संग सात फेरे लिए। हालांकि, आज के समय में वह सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें