फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं खेसारी लाल यादव, तस्वीरों में देखें शानदार बॉडी

Thu, 26 Nov 2020 10:38 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
भोजपुरी सिनेमा का नाम भी हिंदी सिनेमा की तरह ही प्रसिद्ध है। भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे भी दुनियाभर में फेमस हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी देखते ही बनती है। इन सितारों में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है। खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों के साथ ही फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं। फिटनेस के मामले में खेसारी बॉलीवुड सितारों को भी कड़ी टक्कर देते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल यादव इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्षों से होकर गुजरे हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव अपनी फिटनेस का भी खासा ख्याल रखते हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए नजर आते हैं। उनकी फिटनेस किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं हैं। खेसारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ऐसे में वो खुद भी फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
 

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
खेसारी ने अपने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। वो इंडस्ट्री में सिंगर बनने की चाह लेकर आए थे। लेकिन पैसे की किल्लत की वजह ये कर पाना मुश्किल था। ऐसे में खेसारी ने लिट्टी चोखा बेचकर पैसे जोड़े थे। इसके लिए उन्हें अपनी फोर्स की बड़ी नौकरी भी छोड़ना पड़ी। कुछ सालों बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उनके एलबम निकले जिन्हें लोगों से बेशुमार प्यार मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2012 से खेसारी का फिल्मी सफर शुरू हुआ और उनकी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी भी नहीं देखा। खेसारी की प्रमिख फिल्मों में 'जान तेरे नाम', 'नागिन', 'दिलले गई ओढ़निया वाली', 'देवरा पे मानवा डोले', 'दूध का कर्ज' और 'छपरा एक्सप्रेस' शामिल हैं।

पढ़ें: मालदीव्स में पति के साथ एंज्वॉय कर रही हैं काजल अग्रवाल, स्विमिंग पूल में ब्रेकफास्ट करती आईं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें