कर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसलिए, वर्ष 2020 में इन पुरस्कार समारोहों का आयोजन होना बहुत मुश्किल है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब पुरस्कार समारोहों पर रोक लगी हो। इससे पहले वर्ष 1986 में रिलीज हुईं 'कर्मा', 'नगीना', 'आखिरी रास्ता', 'नाम', 'एक रूका हुआ फैसला' जैसी फिल्मों को कोई पुरस्कार नहीं मिला। वहीं, 1987 में रिलीज हुई फिल्में 'मिस्टर इंडिया', 'हुकूमत', 'इजाजत', 'जलवा', 'मिर्च मसाला', आदि को भी कोई पुरस्कार नहीं दिया गया। इसका कारण पुरस्कार समारोहों का रद्द होना ही रहा।