फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने दिखाई दरियादिली, सड़क पर भीख मांगती महिला को ही बना लिया बहन

Mon, 27 Aug 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
khesari lal yadav
कई बार बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं जिसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ होती है लेकिन इस बार भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ऐसा कुछ किया है जिसे सुनने के बाद आप उनके फैन हो जाएंगे। दरअसल कल पूरे भारत में राखी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी स्टार्स ने अपनी बहनों से राखी बंधवाते हुए फोटोज शेयर की लेकिन खेसारी लाल यादव का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
khesari lal yadav
दरअसल हाल ही में खेसारी लाल यादव स्टेज शो के लिए जयपुर पहुंचे थे। वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी गाड़ी में बैठे होते हैं, तभी एक गरीब महिला अपने बच्चे के साथ उनसे पैसे मांगने आती है। खेसारी लाल यादव गाड़ी से बाहर निकलते हैं उसके बाद उस महिला को अपनी जेब से राखी निकाल कर बांधने को कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
khesari lal yadav
फिर क्या महिला खेसारी लाल यादव की कलाई पर राखी बांध देती है। खेसारी लाल यादव इस पर उस महिला को कुछ पैसे भी देते हैं। इस तरह रक्षाबंधन के मौके पर खेसारी लाल यादव को भी बहन मिल गई। बता दें कि खेसारी की कोई अपनी बहन नहीं है। उनकी ये दरियादिली देख फैंस चौतरफा उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
Khesari Lal Yadav
वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष' रक्षा बंधन के मौके पर ही रिलीज हुई है और फिल्म को अच्छी ओपनिंग भी मिली है। 'संघर्ष' में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी लीड रोल में हैं, और दोनों की सुपरहिट जोड़ी इस फिल्म में भी रंग जमा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें