मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों की तरह ही उनके बच्चे भी बचपन से ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। बॉलीवुड के स्टार किड्स अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं और ऐसे में लोग भी उनको जानते हैं। वहीं, भोजपुरी सितारों के बच्चों के बारे में जानने के लिए भी फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से दो ने फिल्मी दुनिया में एंट्री भी कर ली है।