फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Star kids: मिलिए भोजपुरी के इन स्टार किड्स से, दो सितारों की बेटियां तो कर चुकी हैं फिल्मों में काम

Fri, 02 Dec 2022 04:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव और रवि किशन अपनी बेटियों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों की तरह ही उनके बच्चे भी बचपन से ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। बॉलीवुड के स्टार किड्स अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं और ऐसे में लोग भी उनको जानते हैं। वहीं, भोजपुरी सितारों के बच्चों के बारे में जानने के लिए भी फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से दो ने फिल्मी दुनिया में एंट्री भी कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अपने अभिनय और बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव की शादी फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा है और दोनों के दो बच्चे हैं। अभिनेता की बेटी कृति ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था।

Nora Fatehi: दिल्ली में ईडी दफ्तर पहुंचीं नोरा फतेही, 200 करोड़ की ठगी और सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

3 of 5
दिनेश लाल यादव अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव
इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की 2000 में शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा है और दोनों के दो बेटे आदित्य व अमित हैं।

Bollywood Celebs: शाहरुख खान से लेकर अली फजल तक, बी टाउन के ये सितारे कर चुके हैं उमराह और हज

4 of 5
रवि किशन, रीवा किशन - फोटो : Social Media
रवि किशन
रवि किशन ने भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन हैं। दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है। अभिनेता की बेटी रीवा किशन 2020 में 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

Bear Grylls: यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले बेयर ग्रिल्स, नए शो में दिखाएंगे जंग से तबाह देश के लोगों के हालात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज तिवारी अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी फिल्मों में ही नहीं राजनीति में भी सक्रिय हैं। अभिनेता ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी, लेकिन 2012 में दोनों की शादी टूट गई। दोनों की एक बेटी जिया है। वहीं, 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि से दूसरी शादी की थी, दोनों की बेटी सान्विका है और जल्द वह तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।

Somy Ali: सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर साधा निशाना, लगाए वर्षों तक सिगरेट से जलाने और मारपीट के आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें