भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ के बाद ऐसी चर्चा रही हैं कि अब इसके सुपर सितारे खेसारी लाल यादव भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी लाल यादव कई बार इस बात की ओर इशारा भी कर चुके है कि ‘मनोज भैया (मनोज तिवारी) उनके गार्जियन है। जैसा वह कहेंगे वैसा भी वह करेंगे।’ लेकिन इसी दौरान उनकी मुलाकात आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी होती रही। ऐसा माना जा रहा था कि खेसारी लाल यादव जल्द ही कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर सकते है। लेकिन, ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में उन्होंने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।