फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पाखी हेगड़े के गाने की यूट्यूब पर धूम, कैमेस्ट्री देख लोग बजा रहे तालियां

Sat, 26 Mar 2022 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पवन सिंह, पाखी हेगड़े - फोटो : social media
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की बेहिसाब फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों और गानों का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपनी आवाज और दमदार अभिनय के चलते लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह के गानों पर लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही टेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। इसी फेहरिस्त में पवन सिंह और पाखी हेगड़े का गाना 'ओढनी प्यार करे लागल' भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
पवन सिंह, पाखी हेगड़े - फोटो : social media
यूट्यूब पर तहलका मचा रहा गाना 
पवन सिंह अपने हर गाने को कुछ ऐसे ढंग से पेश करते हैं कि उनका गाना वायरल हो ही जाता है। पवन का भोजपुरी गाना 'ओढनी प्यार करे लागल' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन के साथ भोजपुरी सिनेमा की हॉट अभिनेत्री पाखी हेगड़े ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
पवन सिंह, पाखी हेगड़े - फोटो : social media
हिट फिल्म का है गाना 
'ओढनी प्यार करे लागल' गाना पवन सिंह की हिट भोजपुरी फिल्म 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद' का है। इस फिल्म में उनके साथ पाखी हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। इस फिल्म में पवन और पाखी हेगड़े की केमिस्ट्री देखने लायक है, जो लोगों को इनके गाने में भी खूब पसंद आ रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
पवन सिंह, पाखी हेगड़े - फोटो : social media
इतने मिले व्यूज और लाइक्स 
पवन सिंह और पाखी हेगड़े के इस गाने को मिले व्यूज की बात करें, तो इसे यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 24 हजार मिल चुके हैं। इस गाने ने तो यूट्यूब पर इस समय धमाल मचा रखा है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आपने पवन सिंह का यह गाना देखा क्या? नहीं देखा तो देख लीजिए..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें