फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मोहम्मद रफी के गाने पर झूमती नजर आईं मोनालिसा, नो मेकअप लुक से जीता फैंस का दिल

Wed, 02 Mar 2022 01:18 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते अभिनेत्री आज से भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बल्कि पूरे देश भर में लोकप्रिय हो चुकी हैं। यही वजह है कि फैन फॉलोइंग के मामले में वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं।

 

एक्ट्रेस अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इसी क्रम में  मोनालिसा ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री पुराने जमाने के मशहूर गाने तारीफ करूं क्या उसकी पर थिरकती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी वैनिटी वैन में मोहम्मद रफी के मशहूर गाने तारीफ करूं क्या उसकी पर झूमती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग के पैजामे के साथ हरे रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री खुले बालों में बेहद प्यारी नजर आ रही थीं।

विज्ञापन

3 of 5
मोनालिसा - फोटो : insta
खास बात यह है कि अपनी इस वीडियो में अभिनेत्री नो मेकअप लुक में दिखाई थी। बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। वीडियो में डांस करने के बाद अभिनेत्री अपनी वैनिटी वैन में मेकअप करवाती हुई दिखाई दी। एक्ट्रेस ने शेयर की गई इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, तारीफ करो….मुझे सुनना पसंद है।

4 of 5
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 13 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वही कई फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी खूबसूरती और सादगी की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति विक्रांत सिंह के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा, विक्रांत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों में अभिनेत्री और उनके पति शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। मोनालिसा जहां लाल कलर के जोड़े में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं उनके पति क्रीम रंग की शेरवानी में उन्हें टक्कर देते दिख रहे हैं। यह तस्वीर स्टार प्लस पर आने वाले शो स्मार्ट जोड़ी के सेट से शेयर की गई हैं, जिसमें अभिनेत्री अपने पति के साथ हिस्सा ले रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें