बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अभिनेता आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा भी अभिनेता अपनी स्टाइलिंग और अनोखी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में अभिनेता एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया ह, जिसमें वह अपने एक फैन से बात करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में अभिनेता और उनका एक फैन नजर आ रहा है। दरअसल रणवीर सिंह पैपराजी को पोज देते हुए फोटो खिंचवा रहे थे। तभी उनका एक फैन उनसे मिलने वहां आ पहुंचा। इस दौरान रणवीर पहले तो दूर से ही फैन को देखते रहे, लेकिन बाद में जैसे ही उसने अपनी शर्ट उतारी वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।