फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का ‘अरतिया धरतिया प होता’ गाना रिलीज, मां की भक्ति में डूबे नजर आए अभिनेता

Fri, 23 Sep 2022 02:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरतिया धरतिया प होता - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी त्योहार पर नया गाना रिलीज न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। 26 सितंबर से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं और ऐसे में भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव अपना नया देवी गीत लेकर हाजिर हो गए हैं। 'अरतिया धरतिया प होता' में खेसारी लाल मां की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिल रहा है।

Monalisa: साड़ी में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल
विज्ञापन

2 of 4
अरतिया धरतिया प होता - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव का यह नया गाना 'अरतिया धरतिया प होता' एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर 16 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, दर्शकों की जुंबा पर भी मां की भक्ति करते हुए नजर आ रहे खेसारी का यह गाना चढ़ गया है। देवी गीत को एक दिन में ही एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अपना टैलेंट, सिम कार्ड से बना डाली ड्रेस
विज्ञापन

3 of 4
अरतिया धरतिया प होता - फोटो : सोशल मीडिया
'अरतिया धरतिया प होता' को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं, गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इसके अलावा अनुज आर मौर्य ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। खेसारी लाल यादव की आवाज में इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी खेसारी लाल यादव का ‘जय जननी जय जय’ गाना रिलीज हुआ था। इसमें उनके साथ आस्था सिंह नजर आई थीं। वहीं, इससे पहले वह नम्रता मल्ला के साथ 'पारो' गाना लेकर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। इस फिल्म में वह मेघाश्री के साथ नजर आने वाले हैं।

Bhojpuri: मां की भक्ति में खोए खेसारी लाल यादव, शारदीय नवरात्रि से पहले लाए नया देवी गीत ‘जय जननी जय जय’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें