फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: यूट्यूब पर छाया भोजपुरी गाना 'ट्यूशन वाली', खेसारी-नेहा राज की केमिस्ट्री को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

Fri, 26 Aug 2022 03:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की दुनिया दीवानी है। उनकी फिल्मों के साथ-साथ लोग उनके गानों को भी बहुत पसंद करते हैं। सिंगर के गाने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस खेसारी के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा ही कुछ भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के पिछले दिनों रिलीज हुए गाने ने भी किया है। सावन के महीने में आए अपने गाने 'बोलबम' से धूम मचाने के बाद अब खेसारी के नए गाने 'ट्यूशन वाली' ने इंटरनेट पर कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए हैं। ऐसे में उनका यह गाना खूब वायरल हो रहा है।   
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव का नया गाना ट्यूशन वाली - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'ट्यूशन वाली' आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर 13 अगस्त को रिलीज किया गया था। नेहा राज और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री देख लोगों के सिर पर इस गाने का खुमार इस कदर चढ़ा कि 'ट्यूशन वाली' ने दो हफ्ते पूरे किए बिना ही एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव का गाना ट्यूशन वाली - फोटो : सोशल मीडिया
'ट्यूशन वाली' गाने पर लोग ढेरो लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं। पवन पांडे द्वारा लिखे गए इस गाने में खेसारी लाल यादव एक कॉलेज के लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे ट्यूशन वाली लड़की से प्यार हो गया है। खेसारी नेहा राज को लाइब्रेरी में निहारते भी नजर आ रहे हैं। गाने को इस तरह मिल रहे रिस्पॉन्स को देख खेसारी लाल यादव भी बहुत खुश होंगे। खेसारी और नेहा का यह गाना काफी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, उसका ही नतीजा है कि इस गाने को इतने व्यूज मिले हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव गानों के साथ-साथ इन दिनों  फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव का एक नया गाना ‘मटक मटक’भी रिलीज हुआ है, जिसमें वह हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ गाने में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें