फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirahua Video: आजमगढ़ जाने से पहले निरहुआ को मां से मिली बड़ी सीख, वायरल हुआ अभिनेता का खूबसूरत वीडियो

Mon, 27 Jun 2022 06:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मां के साथ दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर कमल खिला दिया है। 26 जून को आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आए, जिसमें बीजेपी की तरफ से निरहुआ ने जीत हासिल की और अब वह यहां के सांसद बन गए हैं। जीत के बाद एक्टर को सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर निरहुआ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जाए। इस वीडियो में अभिनेता अपनी मां का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दिनेश लाल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ यह खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में निरहुआ अपनी मां से कहते दिख रहे हैं कि मैं जा रहा हूं आजमगढ़ के लोग बुला रहे हैं। इस पर अभिनेता से उनकी मां कहती हैं, 'कुछ खाए-पिए या नहीं।' मां के इस सवाल का निरहुआ जवाब देते हुए कहते हैं, 'कुछ खा लेंगे।' इसके बाद वह अपनी मां के दोनों पैर पकड़कर आशीर्वाद लेते हैं, जिसके बदले अभिनेता से उनकी मां कहती हैं, 'जनता की सेवा में तत्पर रहना…खूब आजाद से जीवन जीना…जब तक रहना तब तक सबकी कदर करना… ऐसा काम मत करना की जनता गाली दे उनकी सेवा करना।’

विज्ञापन

3 of 4
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो को शेयर करते हुए निरहुआ ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'आजमगढ़ का सेवक।' सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडिया जमकर वायरल हो रहा है और इस पर भोजपुरी सितारे भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यश कुमार ने लिखा, 'विजय तिलक लगाकर आइएगा भइया।' पाखी हेगड़े ने लिखा, 'माई हो हमार। सबसे प्यारी आत्मा।' आम्रपाली दुबे ने लंबा चौड़ा कमेंट करते हुए लिखा, 'माई बस एतने कहलिन, कुछु खइला ह? अउर ओकरा बाद बोललिन बस सेवा करिहा माई के बस इहे चाही कि घर के खेती में उपजल धान के चाउर खा के जइहा अउर ओकरा बाद में कबो भी बस घर के खेती में उपजल चीज खइहा ओकरा अलावा कुछ खइहा मत।' 
विज्ञापन

4 of 4
आजमगढ़ अब निरहुआ के कब्जे में - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में जीत हासिल करने के बाद निरहुआ ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने आजमगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'आजमगढ़ वासियों आपने कमाल कर दिया। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने मिलकर बीजेपी को प्यार और समर्थन दिया। यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यर्ताओं की मेहनत को समर्पित हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें