आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी की थी। कपल की शादी में केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के चंद महीने बाद ही आलिया ने इतनी बड़ी गुडन्यूज देकर सभी को खुश कर दिया है। इस खास मौके पर आलिया के माता-पिता, रणबीर की मां नीतू कपूर, करण जौहर समेत सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं।