फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, देख फैंस का हुआ ऐसा हाल

Sat, 26 Feb 2022 09:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि फैंस भोजपुरी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे इस इंडस्ट्री के कलाकारों का भी बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली और निरहुआ - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि फैंस भोजपुरी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे इस इंडस्ट्री के कलाकारों का भी बड़ा हाथ है। भोजपुरी कलाकारों की फैन फॉलोइंग आज देश भर में काफी बढ़ चुकी हैं। यही वजह है कि यह कलाकार अब किसी क्षेत्र भर में सीमित नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री के इन्हीं कलाकारों में से एक हैं जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली आम्रपाली फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

 

अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी तस्वीरें, वीडियोज और खुद से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं। वही फैंस भी अभिनेत्री की इन तस्वीरों और वीडियोज को बेहद पसंद करते हैं और इनका बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन

2 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/dineshlalyadav

शेयर की गई इस तस्वीर में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। काले रंग की साड़ी पहन खुलेबालों में आम्रपाली बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वही काले रंग की शर्ट और गॉगल लगाए निरहुआ भी उन्हें टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली और निरहुआ

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा कलाकंद के सह कलाकार। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में दिनेश लाल यादव को भी टैग किया है। कुछ घंटों पहले ही शेयर की गई आम्रपाली की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है।

 

4 of 5
आम्रपाली के साथ निरहुआ - फोटो : Instagram
इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को फैंस वैसे ही काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों को फिर साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल अभिनेत्री ने यह तस्वीर अपनी आने वाली फिल्म कलाकंद के सेट से शेयर की है। इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली अपनी भोजपुरी फिल्म कलाकंद की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

वहीं, दोनों ही कलाकारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आम्रपाली और निरहुआ कलाकंद के अलावा फिल्म आई मिलन की रात में भी एक साथ नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में निरहुआ आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ऐसे में दर्शक को एक बार फिर ऑन स्क्रीन आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दमदार जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें