फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा मजाक: कंगना रणौत से लेकर विवेक ओबेरॉय तक, संवेदनशील मुद्दों पर मजाक कर बुरे फंसे स्टार्स, फैंस ने सिखाया सबक

Sat, 26 Feb 2022 09:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया भर में इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग चर्चाओं में है। एक ओर जहां इस जंग को लेकर सभी लोग चिंतित हैं, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया था।
विज्ञापन
1 of 5
मजाक कर बुरे फंसे ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग चर्चाओं में है। एक ओर जहां इस जंग को लेकर सभी लोग चिंतित हैं, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया था। अभिनेता के शेयर किए गए इस मीम ने कई लोगों की भावनाएं आहत कर दी थी। अरशद ने गोलमाल के एक मीम को शेयर करते हुए इसे यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से जोड़ा था। इस संवेदनशील मुद्दे पर अभिनेता का इस तरह मजाक बनाना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और उनकी जमकर आलोचना की गई। हालांकि, अरशद वारसी पहले ऐसे कलाकार नहीं है, जिन्हें संवेदनशील स्थिति में किए गए अपने मजाक के लिए लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी हो। इससे पहले भी कई कलाकार अपनी इस हरकत की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

कंगना रणौत

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत का विवादों से हमेशा ही गहरा नाता रहा है। कंगना अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन का हिस्सा रहीं एक महिला महिंदर कौर को लेकर लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी बुलाई जा सकती हैं। एक्ट्रेस की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज हुआ था, जबकि पंजाब इंडस्ट्री के लोग भी उनके खिलाफ हो गए थे।

विज्ञापन

2 of 5
टीवी कलाकार श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी

टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी भी हाल ही में अपने एक मजाक के चलते सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई थीं। दरअसल, अपनी एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचीं श्वेता ने मीडिया के सामने कहा था कि उनकी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। इस बयान के सामने आते ही अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने इस बयान पर अपनी सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी।

 

विज्ञापन

3 of 5
कमाल राशिद खान - फोटो : Social media

 कमाल राशिद खान

अक्सर विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले कमाल राशिद खान भी इस सूची में शामिल हैं। केआरके बीते कई सालों से फिल्मों का रिव्यू कर चर्चा में बने रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने साल 2021 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म राधे का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के वायरल में होने के बाद सलमान खान ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इस मामले में कोर्ट ने केआरके को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि वह अब सलमान के खिलाफ कोई बयान देते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

4 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय 

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने 2019 में हुए चुनाव के दौरान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक मीम शेयर किया था। विवेक ने इस मीम को शेयर करते हुए ऐश्वर्या की तुलना चुनाव से की थी, जिसमें उन्होंने सलमान को ओपिनियन पोल, खुद को एग्जिट पोल और अभिषेक को रिजल्ट की तरह दिखाया था। इस पोस्ट को लेकर विवेक ओबरॉय को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने इसे डिलीट कर माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

राघव जुयाल

मशहूर डांसर और टीवी डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 4 के होस्ट राघव जुयाल को भी अपने एक मजाक को लेकर आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। दरअसल, राघव ने शो में आईं एक असम की कंटेस्टेंट को चाइनीस कहकर पुकारा था, जिसके बाद उन पर नस्लवाद का आरोप लगा था। बाद में विवाद बढ़ने पर राघव ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर माफी मांगी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें