भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल में जगह बनाने वालीं अक्षरा सिंह भोजपुरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी हैं। यही वजह है कि देश भर में आज लोग इन्हें पसंद और फॉलो करते हैं। फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाली अक्षरा सिंह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में अभिनेत्री किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं और इन पर जमकर प्यार भी लुटाते हैं।
इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सुपरहिट आइटम सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा ने पुष्पा के इस गाने के हिंदी वर्जन पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है।